JP Power में तूफानी तेज़ी: Adani डील की अटकलें और मजबूत चार्ट ने शेयर को दिया बूस्ट, ₹34 का टारगेट!

जयप्रकाश एसोसिएट्स कि सहायक कंपनी जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) का शेयर पिछले कुछ महीनों से जबरदस्त तेजी दिखा रहा है। जुलाई के पहले छह कारोबारी दिनों में ही स्टॉक करीब 25% चढ़ चुका है, और पिछले दो महीनों में 74% से ज्यादा उछला है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, इस तेजी की मुख्य वजह जयप्रकाश एसोसिएट्स पर चल रही दिवालियापन प्रक्रिया है, जिसमें अडाणी ग्रुप ने  ₹12,500 करोड़ तक की बोली लगाई है। डालमिया ग्रुप भी इस दौड़ में शामिल है।

इस साल अब तक का प्रदर्शन और ऑल-टाइम हाई

मौजूदा वित्त वर्ष में JP Power में अब तक 67.3% की तेजी देखी गई है, जबकि इसी दौरान नीफ़ती 0 सिर्फ 8.2% बढ़ा है। स्टॉक फिलहाल ₹23.85 के पास, अपने 52-वीक हाई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 52-वीक लो ₹12.35 रहा था।

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि JP Power अभी भी अपने ऑल-टाइम हाई ₹143.40 (जनवरी 2008) से करीब 84% नीचे है।

आगे क्या हो सकता है ट्रेंड?

  • मौजूदा प्राइस: ₹22.86
  • संभावित टारगेट: ₹34.30 (50% का अपसाइड पोटेंशियल)
  • सपोर्ट लेवल: ₹21.55 और ₹20.25
  • रेज़िस्टेंस लेवल: ₹23.90, ₹25.54, ₹27.75, ₹31.60

टेक्निकल चार्ट के अनुसार, स्टॉक का रुझान अभी भी तेजी वाला बना हुआ है। यदि शेयर ₹21.55 से ऊपर बना रहता है, तो शॉर्ट टर्म में तेजी जारी रह सकती है। वहीं ₹20.25 से ऊपर बने रहने पर मिड टर्म में भी सकारात्मक ट्रेंड बना रहेगा।  

फ़िलहाल, स्टॉक ₹23.90 के पास फिबोनाच्ची रेजिस्टेंस को टेस्ट कर रहा है। अगर इसमें ब्रेकआउट होता है, तो ₹34.30 तक की रैली देखने को मिल सकती है, जो पिछले साल की चाल का 1.682 रिट्रेसमेंट लेवल होगा। आगे की राह में ₹25.54, ₹27.75 और ₹31.60 पर रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन इन्हें पार करने पर लंबी तेज़ी की गुंजाइश दिख रही है।

निवेशकों को इस शेयर पर नज़र रखनी चाहिए, खासकर अडानी डील से जुड़ी ख़बरों और टेक्निकल चार्ट के संकेतों को देखते हुए।