FMCG स्टॉक्स: HUL और Dabur में तेज़ी के संकेत, ITC पर दबाव - जानें टेक्निकल चार्ट्स का क्या है इशारा
पिछले दो कारोबारी दिनों से FMCG (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) सेक्टर के शेयरों में हलचल देखी जा रही है। सोमवार को निफ्टी FMCG इंडेक्स टॉप गेनर्स में रहा, और कुछ शेयरों में 6% तक की तेजी भी आई। हालांकि, मंगलवार को सेक्टर के शेयर थोड़े सुस्त नजर आए। अब सवाल यह है कि क्या शेयर आगे भी निवेशकों को आकर्षित कर पाएंगे या फिर कमजोर पड़ सकते हैं? आइए जानते हैं ITC, हिंदुस्तान युनिलीवर (HUL) और डाबर के शेयरों का तकनीकी विश्लेषण।
ITC: दबाव में दिख रहा स्टॉक
- मौजूदा भाव: ₹416
- संभावित गिरावट का टारगेट: ₹345
- डाउनसाइड रिस्क: 17%
- सपोर्ट: ₹408, ₹394, ₹380
- रेजिस्टेंस: ₹428, ₹450
ITC का शेयर पिछले एक साल से ₹380 से ₹450 के बीच फंसा हुआ है। पिछले तीन महीनों में यह 100-डे मूविंग एवरेज (100-DMA) के आसपास सपोर्ट लेता रहा है, लेकिन ऊपरी स्तर (₹450) को पार नहीं कर पाया है। जुलाई की शुरुआत में यह शेयर ट्रेंडलाइन सपोर्ट से नीचे फिसल गया, जिससे इसका शॉर्ट टर्म रुख कमजोर हो गया है। जब तक यह ₹428 के नीचे है,तब तक इसका ट्रेंड कमजोर बना रहेगा। ₹408 के नीचे फिसलने पर यह ₹394 और फिर ₹380 तक आ सकता है। ₹380 के नीचे बने रहने पर शेयर ₹345 तक गिर सकता है।
Hindustan Unilever (HUL): दिख रहा ब्रेकआउट, 15% की तेज़ी संभव
- मौजूदा भाव: ₹2,407
- संभावित टारगेट: ₹2,775
- अपसाइड पोटेंशियल: 15.3%
- सपोर्ट: ₹2,383, ₹2,320
- रेजिस्टेंस: ₹2,430, ₹2,510
HUL का शेयर पिछले 8 महीने बाद पहली बार 200-DMA के ऊपर लगातार दूसरे दिन ट्रेड कर रहा है, जो एक सकारात्मक संकेत है। शेयर ने सुपर ट्रेंड लाइन कोपार किया है, जिससे इसका ट्रेंड मजबूत है। अगर शेयर ₹2,320 के ऊपर बना रहता है, तो इसमें तेज़ी जारी रह सकती है। ₹2,510 के ऊपर निकलने पर शेयर ₹2,775 तक जा सकता है। हालांकि, बीच में ₹2,430 पर हल्की रुकावट आ सकती है।
Dabur: 22% की उछाल की संभावना, लेकिन रुकावटें भी सामने
- मौजूदा भाव: ₹513
- संभावित टारगेट: ₹630
- अपसाइड पोटेंशियल: 22.8%
- सपोर्ट: ₹509, ₹488
- रेजिस्टेंस: ₹514, ₹521, ₹535
डाबर का शेयर भी HUL की तरह 200-DMA (₹514) के पास लगातार दूसरे दिन ट्रेड कर रहा है। तकनीकी तौर पर स्टॉक का रुख पॉजिटिव है। ₹509 और ₹488 इसके लिए अहम सपोर्ट लेवल हैं। अगर शेयर ₹514, ₹521 और ₹535 जैसे रेजिस्टेंस को पार कर लेता है, तो इसमें ₹630 तक की रैली आ सकती है।
यह विश्लेषण दर्शाता है कि FMCG सेक्टर में ITC पर फिलहाल दबाव दिख रहा है, जबकि HUL और Dabur में तेजी की संभावना है। निवेशकों को इन शेयरों में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए।