शेयर बाजार में सकारात्मक संकेतो के बीच, प्रमुख ब्रोकरेज फ़र्मों ने फाइनेंस,आटो और रियल इस्टेट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के 10 बड़े शेयरों पर अपना दांव लगाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन कंपनियों में आने वाले समय में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। जिससे निवेशकों को 20% से लेकर 32% तक का आकर्षक रिटर्न प्राप्त हो सकता है। 

Trendlyne के आंकड़ों के अनुसार, इन 10 चुनिंदा लार्ज-कैप स्टॉक्स को विश्लेषकों से मजबूत रेटिंग मिली है। जो इनके भविष्य के प्रदर्शन पर विश्वास जताती है। आइए इन कंपनियों पर एक नजर डालते हैं जिन पर ब्रोकरेज फ़र्मों को भरोसा है। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई): 32 ब्रोकरों द्वारा कवर किए गए SBI को 5 में से 4.85 कि शानदार रेटिंग मिली है। जो वर्तमान में ₹792 पर कारोबार कर रहा यह शेयर ₹954 तक जा सकता है, जो लगभग 20% कि संभावित वृद्धि दर्शाता है। मजबूत बुनियादी सिध्दांतों और अच्छे प्रदर्शन के कारण यह निवेशकों के लिए एक आकर्षक  विकल्प है। 

वरुण बेवरेजेस :23 ब्रोकरों द्वारा ट्रैक किए गए वरुण बेवरेजेस को 4.5/5 कि रेटिंग मिली है । ₹502 के मौजूदा मूल्य से यह शेयर ₹623 तक पहुँचने कि क्षमता रखता है, जिससे लगभग 24% का रिटर्न मिल सकता है। स्थिर प्रदर्शन और मजबूत उपस्थिती के कारण यह बेवरेज सेक्टर में एक अच्छा निवेश माना जा रहा है। 

आईटीसी (ITC): 21 ब्रोकरों द्वारा सराहे गए ITC को 4.8/5 कि रेटिंग मिली है। ₹436 के स्तर पर मौजूद इस शेयर का लक्ष्य ₹530 निर्धारित किया गया है। जो 22% तक कि संभावित बढ़त दिखाता है। विविध कारोबार और स्थिर लाभप्रदता इसे निवेशकों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनाते हैं। 

टाटा मोटर्स : 4.25/5 की रेटिंग प्राप्त टाटा मोटर्स, जो वर्तमान में ₹731 पर है, ₹946 तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे लगभग 29% का उछाल आ सकता है। ऑटो सेक्टर में मजबूत स्थिति और नए मॉडलों के लॉन्च से कंपनी को फायदा हो सकता है।

एनटीपीसी (NTPC): 19 ब्रोकरों द्वारा कवर किए गए NTPC को 4.7/5 कि रेटिंग मिली है। ₹343 के मौजूदा स्तर से यह शेयर ₹425 तक जा सकता है,जो 24% का संभावित रिटर्न दर्शाता है। ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत पकड़ और सरकारी समर्थन इसे एक सुरक्षित निवेश विकल्प बनाते है। 

हीरो मोटोकार्प : 18 ब्रोकरों द्वारा सराहे गए हीरो मोटोकार्प को 4.7/5 कि रेटिंग मिली है। ₹4,345 के वर्तमान मूल्य से यह शेयर ₹5,672 तक पहुँचने का अनुमान है, जो 31% कि वृद्धि दर्शाता है। भारत में मोटरसाइकिल कि बढ़ती मांग और कंपनी के मजबूत ब्रांड के कारण यह निवेशकों के लिए आकर्षक है। 

टाटा पावर : 15 ब्रोकरों हाउसों से 5/5 कि परफेक्ट रेटिंग पाने वाला टाटा पावर वर्तमान में ₹406 पर है और ₹490 तक जा सकता , जिससे लगभग 21% का रिटर्न संभव है। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कंपनी कि रणनीतिक निवेश और विकास कि संभावनाओं को देखते हुये इसे अच्छा माना जा रहा है। 

ट्रेंट: 13 ब्रोकरों द्वारा 5/5 की रेटिंग प्राप्त ट्रेंट, जिसका वर्तमान मूल्य ₹5583 है, ₹6990 तक पहुंचने की क्षमता रखता है, जो लगभग 25% की वृद्धि दर्शाता है। टाटा समूह की यह रिटेल कंपनी स्थिर विकास और मजबूत प्रदर्शन के कारण निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy):10 ब्रोकरों द्वारा कवर किए गए JWS एनर्जी को 4.2/5 कि रेटिंग मिली है। ₹504 पर कारोबार कर रहा यह शेयर ₹666 तक जा सकता है, जिससे 32% का आकर्षक रिटर्न मिल सकता है, ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत स्थिति और भविष्य कि योजनाओं के कारण इसका प्रदर्शन सकारात्मक रहने कि उम्मीद है। 

डीएलएफ़ (DLF): 8 ब्रोकरों द्वारा 5/5 कि रेटिंग प्राप्त डीएलएफ़, जो वर्तमान में ₹716 पर है, ₹930 तक पहुंचने का अनुमान है, जो 30% कि संभावित तेजी दर्शाता है। रियल इस्टेट सेक्टर में मजबूत पोर्टफोलियो और बड़े प्रोजेक्ट्स इसे निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं 

विशेषज्ञों का मानना है कि इन शेयरों में निवेश करके निवेशक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, खासकर शेयर बाजार में मौजूदा तेजी के संकेतों को देखते हुए।