टेक्निकल ब्रेकआउट: ये 3 दिग्गज शेयर दिखा सकते हैं बड़ी तेजी, ₹1700 से ₹9500 तक का टारगेट!
शेयर बाजार में इस समय कई स्टॉक्स दमदार परफ़ॉर्मेंस दिखा रहे हैं और आगे भी उनमें जबरदस्त बढ़त की उम्मीद है। बोनांजा पोर्टफोलियो के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट कुनाल कांबले ने तीन ऐसे दिग्गज शेयरों को चुना है-बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा और एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज- जिनमें टेक्निकल ब्रेकआउट के साफ संकेत मिल रहे हैं। इन शेयरों ने ऐसे महत्वपूर्ण स्तरों को पर किया है जो आने वाले समय में अच्छी तेजी का इशारा करते हैं।
1. बजाज ऑटो: रफ्तार जारी, ₹9,500 तक जाने की उम्मीद!
बजाज ऑटो का शेयर फिलहाल एक मजबूत तेजी के दौर में है। इसने अपने पिछले सभी महत्वपूर्ण तकनीकी लेवल्स को पार कर लिया है और सभी जरूरी मूविंग एवरेज के ऊपर बंद हो रहा है। इसके साथ ही, शेयर में अच्छे वॉल्यूम और RSI ( Relative strength Index) व ADX (Average Directional Index) जैसे मजबूत संकेतक भी इसकी तेजी की पुष्टि कर रहे हैं।
कुनाल कांबले के मुताबिक, अगर बजाज ऑटो का शेयर ₹8,400 के ऊपर बना रहता है, तो आने वाले दिनों में यह ₹9,300 और फिर ₹9,500 तक जा सकता है।
- अभी का दाम: ₹8,719
- स्टॉप लॉस: ₹8,400
- पहला टारगेट: ₹9,300
- दूसरा टारगेट: ₹9,500
2. टेक महिंद्रा: ब्रेकआउट के बाद नई तेज़ी शुरू, ₹2,000 तक जाने की उम्मीद!
टेक महिंद्रा के शेयर ने हाल ही में एक "फ्लैग और पोल" पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है, जो आमतौर पर एक नई और मजबूत तेजी की शुरुआत का संकेत होता है। इस ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखी गई है, जो दर्शाता है कि निवेशक इसमें बड़ी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यह शेयर दोनों महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है और इसके बाकी टेक्निकल इंडिकेटर्स भी सकारात्मक दिख रहे हैं।
अगर टेक महिंद्रा का शेयर ₹1,550 के ऊपर टिकता है, तो इसमें ₹1,770 और ₹2,000 तक की बढ़त की संभावना है।
- अभी का दाम: ₹1,637.50
- स्टॉप लॉस: ₹1,550
- पहला टारगेट: ₹1,770
- दूसरा टारगेट: ₹2,000
3. एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS): तेज़ी का ब्रेकआउट, ₹5,150 तक का उछाल संभव!
एलएंडटी टेक्नोलाजी सर्विसेज (LTTS) के शेयर ने एक गिरती हुई ट्रेंडलाइन को तोड़कर ऊपर की ओर ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जो बहुत अच्छे संकेत हैं। शेयर ने लंबे समय से बनी एक रेंज को पार किया है और अब इसमें बड़ी हलचल देखी जा सकती है। RSI जैसे संकेतक भी ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं, जो इस तेजी का समर्थन कर रहे हैं।
कुनाल कांबले के अनुसार, अगर LTTS का शेयर ₹4,400 से ऊपर बना रहता है, तो इसमें ₹4,900 और फिर ₹5,150 तक का उछाल आ सकता है।
- अभी का दाम : ₹4,584.90
- स्टॉप लॉस : ₹4,400
- पहला टारगेट: ₹4,900
- दूसरा टारगेट: ₹5,150
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है। यह जानकारी केवल विश्लेषण और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है, निवेश की सलाह नहीं। कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।