रणबीर कपूर की एंट्री और ₹3,000 करोड़ की फिल्म सिटी: प्राइम फोकस के शेयर ने पकड़ी रफ्तार!
शुक्रवार को प्राइम फोकस का शेयर ₹175.70 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, जो बीएसई पर 10% कि तेजी के साथ ट्रेड हुआ। इस शानदार उछाल के पीछे कंपनी द्वारा ₹5,552 करोड़ के नए शेयर जारी करने की बड़ी घोषणा है, जिसे कंपनी के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। पिछले छह ट्रेडिंग सेशन्स में यह स्टॉक 54% चढ़ चुका है। मार्च 2025 में इसका 52 हफ्तों का लो ₹85 था, और वहां से अब तक यह 107% ऊपर आ चुका है।
₹5,552 करोड़ की फंडरेजिंग और शेयर स्वैप
3 जुलाई को कंपनी के बोर्ड ने 462.6 मिलियन इक्विटी शेयर जारी करने का प्रस्ताव पास किया, जिसकी कुल वैल्यू ₹5,552 करोड़ होगी।
- इसमें से 430.1 मिलियन शेयर (₹5,161 करोड़ के) कंपनी अपनी यूरोपियन सब्सिडियरी DNEG S.a.r.l (लक्ज़मबर्ग) के कुछ शेयर हासिल करने के बदले में देगी। इसे शेयर स्वैप कहा जाता है।
- बाकी 32.5 मिलियन शेयर (₹390.5 करोड़ के) कंपनी सीधे फंड जुटाने के लिए जारी करेगी।
रणबीर कपूर और कई बड़े निवेशक भी ले रहे हिस्सेदारी
इस प्रोफेशनल इश्यू में कई नामी गैर- प्रमोटर निवेशकों को भी हिस्सा मिलेगा, जिससे कंपनी की ग्रोथ में उनका भरोसा दिखेगा:
- बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर को इस इश्यू में 12.5 लाख शेयर मिलेंगे।
- इसके अलावा, सिंगुलरिटी इक्विटी फंड और एक्साना एस्टेट्स एलएलपी को 20.8 लाख-20.8 लाख शेयर दिए जाएंगे।
- सबसे बड़ा हिस्सा नोवेटर कैपिटल लिमिटेड को मिलेगा, जिसे इस इश्यू में 11.1 करोड़ शेयर आवंटित किए जाएंगे।
मुंबई में बनेगी ₹3,000 करोड़ की अत्याधुनिक फिल्म सिटी
2 मई को प्राइम फोकस ने ऐलान किया था कि वह मुंबई में ₹3,000 करोड़ कि लागत से एक अत्याधुनिक फिल सिटी बनाएगी। इसके लिए कंपनी ने महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता (MoU) किया है।
- यह प्रोजेक्ट लगभग 200 एकड़ ज़मीन पर बनेगा।
- इससे 2,500 से ज़्यादा नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।
- कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे टेक्नोलॉजी से लैस और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन सिटी होगी, जो न केवल फिल्म मेकर्स को आकर्षित करेगी, बल्कि टूरिज्म और इंटरनेशनल पार्टनर्स को भी जोड़ेगी।
भारत की मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेज़ी
प्राइम फोकस की FY24 रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले वर्षों में भारत का मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर तेजी से बढ़ने वाला है।
- 2026 का एनीमेशन, वीएफएक्स (VFX) और पोस्ट-प्रोडक्शन इंडस्ट्री का कुल आकार ₹18,500 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।
- इसमें से एनीमेशन से ₹5,600 करोड़।
- VFX से ₹8,300 करोड़।
- पोस्ट-प्रोडक्शन से ₹4,600 करोड़ की आमदनी होने की उम्मीद है।
- यह ग्रोथ सरकार की 30% तक की लागत सब्सिडी,विदेशी निवेश और बढ़ती ग्लोबल डिमांड कि वजह से संभव मणि जा रही है।
- अमेरिका में एडल्ट एनीमेशन की डिमांड में 152% की बढ़ोतरी ने भारतीय स्टूडियोज के लिए बड़े अवसर पैदा किए हैं।
प्राइम फोकस इन सभी सकारात्मक बदलावों का फायदा उठाने के लिए तैयार दिख रही है, और यही वजह है कि निवेशकों का भरोसा इस स्टॉक पर बढ़ है।